भारत की बदलती राजनीति और युवा शक्ति की दिशा को समझने के लिए एक ऐतिहासिक मंच तैयार है—“हम भारत के लोग” कॉन्क्लेव 2026। यह आयोज न देश में लोकतांत्रिक विचारों, खुली बहस और रचनात्मक राजनीतिक संवाद को नई परिभाषा देने जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के भव्य कार्यक्रम में देशभर के प्रभावशाली नेता, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और युवा प्रतिनिधि एक मंच पर अपने विचार साझा करेंगे। राजनीतिक विमर्श की नई भाषा और भविष्य की नीतियों की नई सोच यहीं से जन्म लेगी।

कॉन्क्लेव की मुख्य आकर्षण होंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और युवा राजनीति के प्रमुख चेहरा अखिलेश यादव, जो मुख्य वक्ता के रूप में अपनी दृष्टि, अनुभव और युवाओं के लिए प्रेरक विचार प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम की प्रस्तुति और अवधारणा को विशिष्ट रूप देने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं प्रख्यात फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह, जिनके निर्देशन से आयोजन में कला, संवाद और सामाजिक चेतना का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व कर रहे हैं आज की खबर चैनल के प्रमुख श्री चंद्रसेन वर्मा, जो मीडिया की बदलती भूमिका को समाज के हित में नए रूप में सामने ला रहे हैं।

यह कॉन्क्लेव न केवल राजनीति के नए आयाम खोलेगा, बल्कि युवाओं को देश के भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरित भी करेगा।